लज़ीज़ भँरवां ऊँट – शानदार रेसिपी!

पिछली दफ़ा प्रत्यक्षाजी नें ब्लाग पर टिप्पणी की थी की वे मेरे फ़्यूजन-चिकन के चित्र देखना चाहेंगी. ठीक है - जब बनाऊंगा  तब चित्र इधर चिपकाऊंगा.

उस से पहले नॉन-वेज़ के शौकीनों के लिये(और खास तौर पर प्रत्यक्षाजी के लिये) भंरवा ऊंट बनाने की विधी प्रस्तुत है. इस ‘रेसिपी’ नें ४-५ साल पहले इन्टरनेट पर काफ़ी भ्रमण किया था और हमें भी कडी हमारी भंरवा मुर्गी की रेसीपी के जवाब में एक मित्र नें भेजी थी.

नॉनवेज व्यंजन की विधी: लज़ीज़ भंरवा ऊंट -

१ पूरा जवान ऊंट मध्यम आकार का
१ पूरा बकरा, बडा
२० पूरे मुर्गे, मध्यम आकार के
६० अंडे
१२ किलो चावल
२ किलो मगज़
२ किलो बादाम
१ किलो पिस्ता
११० गैलन पानी
५ पाऊंड काली मिर्च
नमक स्वादानुसार

१) सवारी कर के घर लाने के बाद ऊंट पर से उतरें, फ़िर उसकी बकरे और मुर्गों की मुण्डी मरोड के अलग करें(अगर मुण्डी मरोडने में दिक्कत हो तो छुरी का प्रयोग कर लें) फ़िर उनकी खाल उतारें, उन्हें पकाने के लिये अंदर से साफ़ करें.

२) बडे बडे भगोनों में उन्हें अलग अलग पूरा डाल कर मांस नर्म करने के लिये उबाल लें.

३) चावल पकाएं – नमक और काली मिर्च डाल कर पुलाव बना लें तो बेहतर. अण्डे उबालें और उनका छिलका उतार लें.

४) मुर्गों में अण्डे और पुलाव भरें. बकरे को मुर्गों और पुलाव से भरें. फ़िर ऊंट में बकरे को भर के उसे खुल्ली कोयले की भट्टी पर धीमीं आंच में  मोटी बल्लियों पर बांध कर घुमाते हुए भूरा होने तक  लगभग १६ घंटे पकाएं.

५) बचे हुए पुलाव को बडी प्लेट में डालें उपर से ऊंट रखें फ़िर उबले अंडों और सूखे मेवों से सजाएं और परोसें.

६) ८०-१०० ब्लागर्स के लिये काफ़ी रहेगा.

आपको लग रहा होगा की स्वामी “लंबी लंबी छोड रहा” है! इस रेसिपी का से मिलती जुलती एक और रेसिपी है जो गिनीज़ बुक आफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है जिसमें अंडों को मछलियों में भरा जाता है और फ़िर मछलियों को मुर्गों में, उसे बनाने में २४ घंटे लगते हैं. कडी ये रही. इसी कडी पर आपको हाथी बनाने की विधी भी मिल जाएगी!

अभी ये वाली रेसिपी का फ़ोटो उपलब्ध नही है, बनाने का संयोग नहीं बना. इसलिये भंरवा बकरे के चित्र से काम चलाईये! :D

14 responses to “लज़ीज़ भँरवां ऊँट – शानदार रेसिपी!”

  1. समीर लाल

    रेसिपी बहुत बढ़िया है. मूँह में पानी आ गया!!

    अब जो भी बनाये, हमें जरुर याद करना, बन जाने के बाद! :)

    हाँ स्वामी जी, २ किलो मगज हलवाई को भेंट करने मगवाई थी क्या?? :)

  2. Manoshi

    हे भगवान…स्वामी!!! कुछ और नहीं मिला तुम्हें रिसिपी के लिये?

  3. प्रत्यक्षा

    बाप रे बाप ,सुबह सुबह !!!
    जब खूब ज़ोर की भूख लगेगी तब पढूँगी इसे । अभी इस चिट्ठे का लिंक भेजती हूँ अपने सब ( अफीमची की तरह खदीमची शब्द कुछ होता है क्या :-) दोस्तों रिश्तेदारों को
    और हाँ 80-100 ब्लॉगर्स के लिये काफी तो होगा । पकाना आपको ही पडेगा ;-)
    भरवाँ ऊँट आपको फ्यूज़न चिकेन से छूटने न देगा । उसकी फोटो तो चाहिये ही चाहिये । तो बन जाये इस सप्ताहांत ?

  4. जीतू

    स्वामी रेसिपी तो बढिया है, लेकिन पंगा ये है कि हम हिन्दी ब्लॉगर है, (कई तो शुद्द शाकाहारी है), इसके लिए तो तुम्हे अफ्रीकी ब्लॉगरों का जुगाड़ करना पड़ेगा। स्वामी मानसी को जरुर बुलाना, खिलाने के लिए नही, बनता हुआ दिखाने के लिए। और हाँ बनाते समय समीर लाल को जितना दूर रख सको, उतना बेहतर, (नही तो हमारे लिए नही बचेगा यार)

    समीर भाई, मगज स्वामी ने इसलिए मंगाया था कि इसको पकाने मे स्वामी के दिमाग का दही हो गया था, कुछ रिप्लेसमेन्ट तो चाहिए होगी ना। इसलिए… (वैसे मगज को मुर्गे मे भरा जाता है।)

    ये डिश सऊदी अरेबिया मे अक्सर शादियों मे बनायी जाती है। कभी खाने का मौका नही मिला, लेकिन अगर मिला तो वाकई मजा आ जाएगा।

  5. संजय बेंगाणी

    ऊँट?!!! तौबा.

    कभी कुछ शाकाहारी बनाओ तो बुला लेना भाई. :)

  6. neelimasayshi

    तो क्यों न पार्टी हो जाय ब्लॉगर इक्ट्ठे करने का काम मैं कर लूंगी (समीरजी को दूर रखने का काम भी इसी के साथ मैनेज कर लूंगी बाकी तिथी आप तय कर लो संजय जी बडे दिन हो गए ऊंट खाए…

  7. Amit

    वाह वाह, यम यम, पढ़कर ही मुँह में पानी आ गया, देखने के बाद तो पता नहीं कैसा होगा। वैसे अपना तो अभी तक भरवां मुर्गा या बकरा खाने का ही इत्तफ़ाक नहीं हुआ!! :(

  8. अखिलेश

    अरे भाई इससे बड़ा और कोई जानवर नहीं मिला क्या…. इतने सारे ब्लॉगर्स के लिए तो यह ऊँट के मुँ में जीरा साबित होगा…. बहुत मस्त फ्राय किया है आपने….

  9. अनूप शुक्ला

    हम तो शाकाहारी हैं भाई!

  10. आशीष

    यम यम…. मुंह मे पानी आ गया !
    स्वामी जी य़े डीश जब भी बने अपने पानी के बताशे वाले अनुराग श्रीवास्तव को जरूर बुला लेना !
    उन्हे अनुभव है ऐसी डीश खाने का :)

  11. Priyanka shah

    Baap re baap !!!!!Hum to puri tarah se shakahaari hai.Humare liye to padna kya.. dekna bhi paap hai.Kabhi kuch vage banaye to jaror yaad karna hume.

  12. Indori

    Priyanka Ji, Aapko to kewal aur kewal Ratlami sev hi pasand hai aapko uske alawa kuchh bhi achchha nahi lagega.

  13. Indori

    प्रियंका जी आप भली और आपकी सीटी बस इसके अलावा भी बहुत कुछ है जिंदगी में। जरा इंदौर से बाहर निकल कर देखो स्वर्ग जैसा रतलाम भी है।

  14. Priyanka Shah

    Baap re baap!!!!Hum to completely shakahaari hai.hamare liye to padna kya..dekhna bhi paap hai.

Leave a Reply

गूगल ट्रांसलिटरेशन चालू है(अंग्रेजी/हिन्दी चयन के लिये Ctrl+g दबाएं)