हिंदी चिट्ठाकारी से जुडे हुए चार साल पूरे हुए!
एक उल्टी रवायत सी है - बल्लेबाज सैकडा मारने पर बल्ला ऊंचा कर के उन्मादे दर्शकों का अभिवादन स्वीकार करता है जबकि चिट्ठेबाज पहले हाथ ऊंचे कर के घोषणा करता है - ”फ़लां साल पूरा” फ़िर कस्टमरी टिप्पणी प्रसाद पाता है – “जमाए रहियेगाजी”, “लगे रहो जी”! इस उलट परंपरा से सापेक्षित वरिष्ठता का स्कोर कार्ड अपडेटेड रहता है. ‘कैसा लिखा’ पर ‘कितने समय से लिखते आ रहे हैं’ की जीत का एकतरफ़ा जश्न मनाया जा सकता है.
ऐसे मौकों पर अपनी बलन के चार-छ: का ज़िक्र भी किया जाता है – इस्पेसल थेंक्सेज़ बांटे जाते हैं. जैसे पर्सनल आस्कर नाईट मनाई जा रही हो!
एन्नीवेज़ जी, इस खास मौके पर औपचारिक रूप से एक बार फिर कहना जरूरी समझता हूं कि मैं एक स्वयं-सेवक के रूप में और अच्छी भूमिका निभा सकता था लेकिन व्यस्तता/बर्न-आऊट/मजबूरियां/हालात ..यू नो जी, टाईम दा टोटा!
ऐसे चार साल पूरे होने पे क्या करूं?
कुछ को ऐसे खुसी के मौके पे फ़लसफ़ाने का मूड बन जाता है.. कुछ को नाचने गाने का…कुछ कविताऎं/सेर-सायरी भी हो .. तो प्रस्तुत है टोटल सोल्यूशन.. राग अन-नोन में फ़िलासाफ़िकल क्वेस्चिन ..
ट्विंकल ट्विंकल लिट्टल इस्टार हऊ आई वंडर वाट यु आर..
Popularity: 68% [?]


“जमाए रहियेगाजी”, “लगे रहो जी”!
[Reply]
बधाई जी, चौथा पूरा होने की।
और, नए साल की शुभकामनाएँ।
[Reply]
आपको छपा-ई के ४ साल पूरे करने पर कांग्रेचुलेशनस..वाट एन एचीवमेंट! हैप्पी न्यू ईयर
[Reply]
अम्मा चार साल हो गए!!
तो फिर “जमाए रहियेगाजी”, “लगे रहो जी”! देखना छूटे नहीं….
अरे यार बधाई…इसे कहाँ भूल रहा हूँ..
[Reply]
नये साल के लिए बधाइयाँ स्वीकारें, आनलाइन मिठाइयाँ तो नहीं खिला सकते! बस स्नेह बनाये रखिए!
[Reply]
बैटिंग करते रहें धीरज से. अभी टारगेट खासा दूर है. आउट होने का नईं. पता है ना ये बरस वैसे भी बड़े टारगेट चेज़ करने का रहा है.
वैल प्लेड!
[Reply]
बहुत बधाई जी। आप तो लिटिल नहीं बिग स्टार हैं!
[Reply]
बधाई और शुभकामनाएं !
[Reply]
नव वर्ष मँगलमय हो – ४ साल पूरे होने पर बहुत बधाई
[Reply]
चार साल पूरे करने की बधाई। नव वर्ष मंगलमय हो।
[Reply]
चौका मारने की बधाई !
[Reply]
चार साल और नए साल की बधाइयाँ!
[Reply]
येल्लो जी, चार निकल गये हमें हवा ही नहीं लगी। बधाई।
[Reply]