“वॉट्स योर राशी” देख रहा हूं.

वैसे फ़िल्म देखते हुए ब्लागिंग भी कर रहा हूं – ये एक प्रयोग है– इस प्रकार फ़िल्म समीक्षा लिखना, ढेर सारे ट्विट्टर करने जैसा है. वैसे मैने आज तीन लोगों को ट्विट्टर पे फ़ॉलो करना बंद किया है – साले हगते-मूतते ट्विट ट्विट ट्विट करते रहते हैं. लाहौल-विला-कुव्वत!
बैक टू मूवी .. चलो अपनी ट्विट्टींग… सॉरी .. ब्लागिंग शुरु!
सबसे पहले टाईटल सॉंग बज रहा है – “वॉट्स योर राशी”
बजने दो, एक तथाकथित जोक सुनो – ताजा ताजा बनाया है -
लडका (लडकी से): वॉट्स योर राशी?
लडकी: $500.
स्टोरी का सेट अप बोरिंग सा है. सभी ओवर एक्टिंग करते हुए लग रहे हैं. डायलाग बोरिंग हैं. ये इस हीरो के करियर की आखरी फ़िल्म है – इस जमूरे को हीरो किसने बनाया? क्या चपडकनाती है यार!!
मेष राशी कि कन्या – प्रियंका कि एक्टिंग अच्छी है. लेकिन मेष राशी की लडकियां ऐसी नही होतीं. ये पिक्चर फ़्लाप होगी लग रहा है.
कुंभ राशी की कन्या – सही डिपिक्शन है. दूसरा गाना ठीक है. “जाओ ना” . पन मेरे कोई ये समझाओ कि इत्ती तेज हवा में ओपन कार मे चलते, कोई गिटार बजा के गा कैसे सकता है?
मिथुन राशी की कन्या – कूछ तो भी बनाई है – मडोना का सस्ता और उससे भी सस्ता संस्करण लग रही है. गाना बोर है “आजा लहराते” !
कर्क राशी की कन्या – “बिखरी बिखरी सी ज़ुल्फ़े हैं क्यों?” गाना अच्छा है .. संतुलित प्रस्तुतिकरण है चरित्र का! कर्क राशी वालियां अक्सर बहुत इमानदार होती हैं!
तुला राशी की कन्या – इस केरेक्टर को ज़रा ओवर-डू कर दिया लगता है! कंट्रोल-फ़्रीक बना दिया है तुला राशी कि कन्या को, अपवादस्वरूप होती भी होंगी ऐसी. “मानूंगा .. मानूंगा .. जो तेरा कहना है’ .. औसत गाना है.
आशुतोष गोवारिकर मे कॉमिक सेंस नही है! .. मै डेविड धवन को मिस्स कर रहा हूं.
मीन राशी की कन्या – .. अनुपमा मूवी कि शर्मिला याद आ गई! सही है, प्रियंका लुक्स गुड! ये केरेक्टर भी ओवर-डन है! .. .. यार आशुतोष पागल है क्या? मीन राशी की कन्या को ऐसे दिखाया है जैसे कोई ओब्सेसिव कंपल्सिव सायको [जुनूनी] हो. “सौ जनम हां लेंगे हम” एक और बोरिंग गाना. ये पिच्चर पिटेगी!
अगली राशी सिंह – “धडकन धडकन बोले मेरा ये मन” एकदम चंपक गाना है. .. चरित्र का चित्रण फ़िर भी ठीक है. डायरेक्टर ने इस फ़िल्म में अलग-अलग राशी की कन्याओं के गुण बताने कि कोशिश गंभीरता से नही की.
वृश्चिक राशी की कन्या – वृश्चिक नाम आते ही एक ही शब्द उछलता है “पैशन” नो डाऊट ये चित्रण सही लगता है. जैसे ऐश को देख कर बनाया है ये चरित्र – बहुमुखी प्रतिभा, बहुफ़लक, बहुरंगी! “आ ले चल मुझको सपनो के नगर” बेसुरा गना है.
कन्या राशी की कन्या – ये चित्रण भी कंविन्सिंग है. गाना “प्यारी प्यारी नई नई” स्वीटऽऽट! .. बहुत बढिया गाना है .. हट के है! फ़ाईनली .. वसूल्ल!! पता है ये मेरे अनुभव में आए इस चरित्र जैसा है. अमेजिंग!
वृषभ राशी की कन्या – ये कौनसी जगह है यार .. क्या अमेजिंग बिल्डिंग है… और लगा दी वाट .. एक और पगला चरित्र ..आशुतोष के जीवन मे बहुत पागल चरित्र आए हैं लगता है. “सूं छे .. सूं छे मन मा” मधुर गाना .. बहुत सही .. लेट्स गूगल मोर अबाऊट थिस सॉंग .. ब्यूटीफ़ुल . ओह वेट .. ये लडकी [स्पायलर अलर्ट सिचुएशन.. छोडो, जाने दो] ..फ़ाईनली .. ये चित्रण जबरदस्त है. पता है ये फ़िल्म मैं चन्द गानो के लिये दोबारा झेल सकता हूं.
धनु राशी की कन्या – लगता है की प्रियंका स्वयं धनु राशी की हैं – वो इस चरित्र में सबसे सहज लग रही हैं. गूगलिंग अगेन .. प्रियंका कर्क राशी की हैं. “सलोने क्या तूने प्रेम का शास्त्र पढा” .. अनादर मलोडियस सॉंग .. अकॉर्डियन का पीस सही है. [टाईप करने के चक्कर में सीन मिस्स हो रहे हैं] .. रिवाईंड.. इस वाले एपिसोड की कॉमेडी सही है. शी लुक्स टु बी हैविंग फ़न इन थिस सीक्वेंस! मुझे वो इस गाने मे सबसे पसंद आई! इस केरेक्स्टर की पोशाक भी एकदम रेट्रो-कूल है! प्रियंका को और कॉमेडी करना चाहिए .. शी इज़ गूड! आशुतोष में छटांक भर कॉमिक सेंस है यार .. फ़ाईनल्ली!!
मकर राशी की कन्या – “घूंघट में गोरी क्यों जले” .. शानदार .. प्रियंका अच्छी अभिनेत्री हैं. … वाह .. अमेजिंग.. शी कैन विन अन अवार्ड जस्ट फ़ॉर थिस केप्रिकॉर्न केरेक्टर!
ऋतिक रौशन के “मैं ऐसा क्यूं हूं” कि तर्ज पे “वॉट्स योर राशी” गाने में इस लप्पडझंगू [इसका नाम क्या है यार गूगल करने का मन भी नही होता] को नचवाने कि कोशिश .. दयनीय!!
ये प्रियंका की फ़िल्म है. शी इज़ ब्रिलियंट! उनके और कुछ गानों के लिये फ़िल्म जरूर देखी जा सकती है. ऑल सेड एण्ड ड्न .. “सलोने आ” गाना फ़िर से देख रहा हूं! अकॉर्डियन के पीस के लिये
तो ये लेटेस्ट स्टाईल है भैये! जम कर पल-पल की ट्विट्टिंग करो – अपने जीवन को रीपोर्ट करने के चक्कर में चाहे उसका मजा ही खो दो! ट्विट.. ट्विट.. ट्विट..!
मेर पसंद:
‘सलोने क्या’ गाने का वीडियो
(in HD….case to case basis slow load warning)




यह ट्वीट ट्वीट राशिफल युक्त फिलम समीक्षा पहले संगीतापुरी जी से जन्च्वायिये ,फिर पढ़ाईए !
बहुत सुन्दर पोस्ट है।
धनतेरस, दीपावली और भइया-दूज पर आपको ढेरों शुभकामनाएँ!
स्वामी जी आपके कुटचुले(Dyslexia नहीं) से बचपने के कुट्चुले याद आये :
आर यू रिलैक्सिंग ?
-नो आई एम मिल्खा सिंह ।
आई मीन, आर यू रिलैक्सिंग फ़्रॉम फ़टीग ?
- नो,नो आई एम मिल्खा सिंह फ़्रॉम पटियाला ।
अथवा छात्र नेताओं के एक प्रतिनिधि मण्डल के एक उत्तेजित हो रहे सदस्य से कुलपति ने कहा,’प्लीज़ डोन्ट माइन्ड मि. — सिंह ।’
- ’नो,नो, आई हैव नो माईन्ड !
वाह.. अगर हम भी ऐसी ट्विट ट्विट समीक्षा करते इस फिल्म की तो यही लिखते.. क्या खूब ऑब्जर्व किया आपने.. बोले तो एकदम मस्त. आप गूगलिंग मत करिए हम बता देते है जिन्हें ऋतिक की तरह नचाने की नाकाम कोशिश की गयी है.. वे हर्मन बावेजा है..
समीक्षा ट्विट ट्विट मस्त रही..मगर फिल्म आज ही देखे हैं तो सर भन्नाया है..माफ करना मित्र.
हम्म… फिल्म देखते-देखते ब्लॉगिँग यानि मल्टीटास्किँग
वैसे वॉट्स योर राशि गुरु?
लॅमी गॅस… वृषभ
@ePandit – कुंभ!
अपन भी कुंभ.
फिलम देखी थी. प्रियंका के लिए देखी जा सकती है. बस. बाकी लम्बी बोत है…
गाने कम कर दें तो फिल्म ठीक ठीक है !!
वाह, समीक्षा का यह स्टाइल बढ़िया लगा।
अच्छा हुआ मैंने यह फिल्म नहीं देखी, खामखा दो सौ रूपए बर्बाद हो जाते, प्रियंका की खातिर देखने चला भी जाता तो भी नहीं झेली जाती (फिल्म)!!