अयोध्या का राममंदिर विवाद एक राजनैतिक चाल थी – इस मुद्दे को उठाने वालों को मात्र सत्ता से प्रेम था उन्होने जनभावनाओं का बडी बेशर्मी से दोहन किया. हिन्दू और मुस्लिम दोनो छले गए और कई मासूमों की जानें गईं.
भारत में अलगाववाद को बढावा मिला. “हिन्दुत्व” के ध्वजारोहियो ने निश्छल धार्मिकता को अपहृत करने की कोशिश की थी ये एक ये एक यथार्थ है. किसी भी धर्म के एक आम आदमी को इस विवाद से कुछ भी प्राप्त नही हुआ उलट नुकसान ही हुआ. आम आदमी की सहिष्णुता भी इससे बुरी तरह प्रभावित हुई.
इतना सब हो कर भी उसी दौर में हिन्दुओं के धर्मपरिवर्तन, भाषाई आधार पर भारतीयों द्वारा ही भारतीयों का विरोध, माओवाद, नक्सलवाद और आतंकवाद आदी में कोई कमी नही आई. जमीनी तौर पर इस “हिन्दुत्व” ने कुछ भी गर्व करने लायक हासिल नही किया. ये स्वीकरना होगा. वहीं हमारे ही देश के कर्णधार वोटबैंक की खातिर राम के अस्तित्व पर ही प्रश्न उठा रहे हैं!
राम का ज़िक्र होता है तो याद आता है-
बंजर है सब बंजर है जब ढूंढने हम फ़िरदौस चले
तेरी खोज तलाश मे देख पिया हम कितने काले कोस चले! – गुलज़ार
आज भी जब अयोध्या विवाद से संबंधित कोई भी गतिविधी होती है देश की उत्पादकता और परिवेश प्रभावित होता है. और भी बहुत कुछ होता है, जैसे की भारत के बाहर से, खास तौर पर पाकिस्तान से इन हालातों को भुनाने की कोशिशे होती हैं. इस मुद्दे पर अन्यथा कहीं कुछ पढने को प्राप्त नही हुआ तो सोचा एक चिट्ठे में इस बात को भी रेखांकित किये जाने की जरूरत है.
भारत-पाक विभाजन के समय पाकिस्तान की जनसंख्या के १७% हिन्दू थे आज पाकिस्तान की जनसंख्या के १.८% मात्र हैं जबकी भारत में मुस्लिमों की कुल संख्या पाकिस्तान की पूरी जनसंख्या से भी अधिक है और ये भारत में सबसे अधिक गति से जनसंख्या का बडा हिस्सा बनता हुए अभी भारत की जनसंख्या का १५% है.
लेकिन हाल ही में पाकिस्तान का मीडिया ये साबित करने में लगा हुआ है कि भारत में मुस्लिमों की स्थिती से ज्यादा अच्छी स्थिती में पाकिस्तान जैसे इस्लामी देश में हिन्दू हैं. वहाँ का मीडिया यथार्थ को कैसे तोड-मरोड कर पैदा करता है ये देखने की बात है!
पाकिस्तान का मीडिया जितना ज़हर भारत के खिलाफ़ उगलता है, वहाँ पर भारत की तरक्की पर जिस तरह खुल्ले आम द्वेष और ईर्ष्या का प्रदर्शिन किया जाता है देखने काबिल है… वो देश-प्रेम और भारत के विरोध का कोई अंतर ही नही जानते.
भारत में आमतौर पर पाकिस्तान के टीवी को अधिक महत्व नही दिया जाता – वैसे कुछ एक कार्यक्रमों को छोड कर वह देखने लायक है भी नही, कोई भी कर्यक्रम भारत-विरोधी विचारधारा से बरी नही है!
पाकिस्तान का एक टीवी चैनल है “दुनिया टीवी”. इस चैनल पर एक कार्यक्रम आता है “हस्बे-हाल”. यह अन्यथा हिन्दी/अंग्रेजी/उर्दू तीनो भाषाओं में दुनिया भर से प्रसारित किसी भी कार्यक्रम में मेरे सबसे प्रिय कार्यक्रमों में शामिल है और मै अक्सर इसके वीडियो यू-ट्यूब पर देखता हूं. जिसकी वजह हैं सोहैल अहमद “अजीज़ी”.
अगर मैं तुलना करूं तो भारत में इनकी तुलना का कोई विदूषक/कॉमेडियन नही है. अलबत्ता अमरीका के कॉमेडी सेन्ट्रल के डेली-शो होस्ट जॉन स्टूअर्ट की याद जरूर आती है – लेकिन दोनो की शैली में जमीन आसमान का फ़र्क है. मैं अजीज़ी के हुनर का, कौशल का बहुत बडा प्रशंसक हूं लेकिन ये भी भारत विरोधी मानसिकता से बरी नही हैं.
अजीजी भारत विरोधी है पर इसका सेंस ऑफ़ ह्यूमर जबरदस्त है. मैं आपके साथ बांटना चाहता हूं कि कैसे पाकिस्तान का बढिया टेलेंट भी भारत विरोधी हरकतों में ज़ाया होता है! अजीजी सरेआम भारतीय जजों को खुसरा करार देते हैं और साथ ही अयोध्या फ़ैसले पर कैसे भडकाऊ बयानबाज़ी की जाती है देखिये संलग्न वीडियो में.
Popularity: unranked [?]

NDTV का पाकिस्तान संस्करण।
[Reply]
You have quite a bad taste for sure. I feel disappointed.
[Reply]
कुछ रिश्ते कभी नही बदलते…. वैसे ही पाकिस्तानी रिश्ते है।
ये कोई मजकिया शो है ?
Pramendra Pratap Singh की हालिया प्रविष्टी..The Great Indian Freedom Fighter Lokmanya Bal Gangadhar Tilak
[Reply]
@Ghost Buster
वो एक किरदार बना हुआ है! वो हर शो में अलग अलग किरदार बनाता है जो पाकिस्तान के अलग अलग नेता या आम आदमी से होते हैं.. अज़ीज़ी ही अपने आप में एक किरदार है जो सोहेल ने इस शो के लिए इजाद किया .. जैसे की सलमान दबंग में चुलबुल पांडे बने थे. उस नज़रिए से देखो अन्यथा वो पाकी सत्ता पर कोइ व्यंग्य ही ना कर पायेगा. यही तो कलाकार की सफलता है.
eswami की हालिया प्रविष्टी..नास्तिकों को धर्म की अधिक जानकारी होती है लेकिन…
[Reply]
बढ़िया! कलाकार तो गज़ब का है।
[Reply]
जिस देश की बुनियाद ही भारत विरोध पर पड़ी हो उससे आप और क्या उम्मीद कर सकते हैं। खैर शो मैं उन्होंने एक बात तो मानी की गजनवी ने सोमनाथ मन्दिर तोड़ा था, पूरे शो में सच बात यही थी।
ePandit की हालिया प्रविष्टी..ऑपेरा मिनी – सामान्य फोन नॉन-स्मार्टफोन हेतु सर्वश्रेष्ठ वेब ब्राउजर
[Reply]