By eswami on May 20, 2010
खलील जिब्रान कहता है कि ‘हम अपनी खुशियाँ और ग़म अनुभव करने के बहुत पहले ही उनका चुनाव कर चुकते हैं!’ ऐसा लगता नहीं की यूँ मैने किया हो लेकिन शायद ऐसा होता हो या इस सत्य का भावार्थ अनुभव करना बाकी हो!
हाँ, हर प्रेम करने वाले ने इस बात का चुनाव ज़रूर किया होता है, कि किसी और का खुश होना उसकी अपनी खुशी के लिये लाज़मी है!
खुशी प्रेम से मिला हुआ वो हैरत-अंगेज़ एहसास जिसे हम नहीं धरते, बल्कि वो हमें धर लेती है और हमारे गमों को रुखसत कर देती है.
जीवन की सबसे बडी खुशी इस विश्वास में है कि हमें प्रेम किया जाता है – हम जैसे हैं उस वजह से, या बल्कि जैसे हम हैं उसके बावजूद.
Posted in लिखा-ई, स्माइल-ई | Tagged खलील जिब्रान, फ़लसफ़े |
By eswami on October 26, 2009
इलाहबाद: २३/२४ नबंबर – एक अस्सी साल के कलमघुसेडू द्वारा हिन्दी चिट्ठाकारी की अस्मिता के साथ बलात्कार! कई हंसते-खिलखिलाते बरिष्ठ चिट्ठाकार इस कृत्य में सहयोग करते पाए गए!
Posted in स्माइल-ई | Tagged ब्लोगर्स मीट, bloggers meeT, feature, features |
By eswami on October 14, 2009
“वॉट्स योर राशी” फ़िल्म देखते हुए समीक्षा भी कर रहा हूं. ये लेटेस्ट स्टाईल है भैये! जम कर पल-पल की ट्विट्टिंग करो – अपने जीवन को रीपोर्ट करने के चक्कर में चाहे उसका मजा ही खो दो! ट्विट.. ट्विट.. ट्विट..!
Posted in स्माइल-ई | Tagged ट्विट्टर, वॉट्स योर राशी, फ़िल्म समीक्षा |
By eswami on September 29, 2009
॥ टंकी चालीसा ॥ नमो नमो टंकी टंकारिनी। नमो नमो सनकी धारिनी ॥ धाई चढे सब सीढी तेरी। दारू,वीरू मौसी मती फ़ेरी॥ सब पर भारी टंकी माई। उतरे वीरू बसन्ती पाई॥ तेरी शरण होली गाई। गब्बर की फिर बैंड बजाई॥ व्यथा विवाह की वीरू बोले। उस प्रताप से बनगी शोले॥ तुझ बिन सिप्पी हिप्पी हो ले। बेचत फ़िरे टिक्की-छोले॥ तेरे सीस जो भी लग जाता। कूद मरूंगा राग सुनाता॥ सागर नाहर आन डटे जव। कूढ मगज किये [...]
Posted in स्माइल-ई | Tagged टंकी चालिसा, टंकी नामावली, शोले, features |
By eswami on August 21, 2009
आपने कभी सोचा है की फ़ुरसतिया, उडनतश्तरी, लपूझन्ना और ब्लागवाणी की लोकप्रियता का क्या राज़ है? वैसे इन साईट्स/ब्लाग्स की सफ़लता का राज़ खुद उन्हे नही पता – ये सब ऊटपटांग बताने के लिये मैं हूं ना! आप जानते होंगे कि अंक-विज्ञान, अंकों और चीजों/लोगों के बारे में सहसंबंध समझने के कई तंत्रों का समूह है. यहां [...]
Posted in खलील-ई, स्माइल-ई | Tagged टोटकाशास्त्र, फ़ुरसतिया, fun, numerology, smile-E |
माह के सर्वाधिक टिप्पणी प्राप्त आलेख