बोईंग-बोईंग पे भटकते हुए एक काम की जुगाड का, पता चला सोचा देसियों के तो बडे ही काम की ची़ज़ है भई!
तो ये लो कडी - केसेट टेप पर रेकॉर्ड की हुई श्रव्य सामग्री को कंप्यूट की मदद से एमपी३ फ़ार्मेट में बदलने का साधन. मेरे जैसे लोगों के लिये बडे काम की ची़ज़ है.






स्वामीजी
इस के अलावा यह जुगाड़ और भी आसान तरीके से और हिन्दी में यहाँ उपलब्ध है।
वेब दुनियाँ- आई टी- ओन लाईन लर्निंग जोन- स्वयं बनाये अपनी औडिओ कसेटस से MP3. (www.webdunia.com)
कैसेट से mp3 अच्छी जानकारी है मैने इसका प्रयोग शुरू कर दिया है।
सबसे पहले कब्बन मिर्झा की “आयी जन्जीर की झन्कार” की mp3 बनायी है
लेकिन क्या ये कापीराईट का उल्लंघन नही है ?
@सागर – वेबदुनिया वाली विधी से गुणवत्ता का नुकसान होता है इस तरह के कामों के लिए विशेष साफ़्टवेय़र बनाए जाते हैं – जिससे टेप की हिस्सिंग ध्वनी आदी पर नियंत्रण हो.
@आशीष – यदी सामग्री का वितरण नही कर रहे तो उल्लंघन कैसे हुआ? वैसे मुझे वो कब्बन मिर्ज़ा वाली भेज देना प्लीज़!
चीज़ तो सही है लेकिन $200 कीमत यहाँ हम रूपए में कमाने वालों के लिए थोड़ी अधिक है!!
वेबदुनिया में जिस लेख के बारे में सागर जी बात कर रहे हैं उसमें ना के बराबर जानकारी है कैसेट से एमपी३ में बदलने के लिए, तकनीकी सामान तो बता दिया, लेकिन सॉफ़्टवेयर नहीं बताया, कैसे प्रयोग करें यह नहीं बताया, तो मैं नहीं समझता कि कोई फ़ायदा है क्योंकि वह गैर तकनीकी वर्ग के लिए लिखा गया अधूरा लेख है।
खैर, यह करने की सोच तो मैं भी बहुत टैम से रहा था, मौका मिलते ही करूँगा और अपना अनुभव ब्लॉग पर बाँचूँगा।
क्या भाई, काहे महंगा सौदा बता रहे हो. हम अमित की बात से सहमत हैं. कौनो सस्ता जुगाड़ तलाशो और हो सके तो जीतू टाइप फ्री का…जरुरत बहुत है इसकी…
मेरा तरिका काफी आसान है। और सस्ता भी
कैसेट फ्लेयर के हेडफोन जैक से कम्प्युटर से माईक को जोडने के लिये केबल लेकर आयें। किसी भी इलेक्ट्रानिक्स की दूकान मे मिल जायेगा। नही तो किसी भी इलेक्ट्रानिक्स रिपेयर वाले मिस्त्री से बनवा ले । मुझे यह केबल २० रूपये का मिल गया।
1. डाउनलोड औडासीटी http://audacity.sourceforge.net/
२. डाउनलोड लेम mp3 एनकोडर और किसी फोल्डर मे खोले
३.इन्स्टाल औडासीटी
४.Edit|Preference|File Format से लेम की DLL चुने
अब केबल से कैसेट फ्लेयर के हेडफोन जैक से कम्प्युटर से माईक को जोडे।
कैसेट प्लेयर से प्ले दबाये और औडासीटी से रिकार्ड बटन….. रिकार्डींग शुरु हो जायेगी।
पूरी कैसेट रिकार्ड होने के बाद रिकार्डिंग बण्द करे।
अब आप या तो File|Export|MP3 से पूरी कैसेट को १ MP3 मे सरंक्षित कर ले।
यदि आपको हर गाना अलग अलग बनाना है तो काम थोडा मुश्किल है…
आपको रिकार्डिंग मे से गाने को सीलेक्ट कर File|Export Selection|MP3 se एक एक गाने को सरंक्षित करना होगा।
औडासीटी कैसेट की आवाज को वेव (तंरंग) के रूप मे दिखाता है। दो गानो के बिच मे आपको एक मोटी सी रेखा दिखायी देगी। आपको गाना अलग अलग चुन कर सरंक्षित करते समय इसका ध्यान रखना होगा।
यदि आप बहुत उतार चढाव वाले गाने जैसे “तु छुपी है कहां….” सरक्षित कर रहे हो तो आपको बहुत बहुत शुभकामनाये , इस गाने के बिच मे आपको बहुत सारी मोटी रेखायें मिल जायेंगी
लेम mp3 एनकोडर यहां मिल जायेगा
http://www-users.york.ac.uk/~raa110/audacity/lame.html
[...] Another thing that I’m sure a lot of Indians(especially Hindi speaking ones) resent is why are they addressed and spoken to in English when both them and the person talking to them knows perfect Hindi. This kind of thing can be seen in a lot of upscale restaurants and hotels etc. but I was quite pleased to see the sign of “We will be happy to talk to you in Hindi” in a cafe in Connaught Place last week. Eswami told everyone about this new gadget in market which will easily convert your old music cassettes to MP3 format for easy listening on computer or MP3 players. Not far behind, Unmukt suprised everyone by blogging that Linux users are more sexy and sensitive than other operating system users. I’m sure that a lot of Windows and Mac users will refute this claim which appear to be baseless.
[...]
कई दिनों से मै कैसेट को mp3 मे बदलने के जुगाड मे लगा हूँ , आशीष के तरीके को आजमाने मे असफ़ल रहा , अब आपके द्वारा दिये लिंक को भी कोशिश करके देखते हैं