प्रति जोडें: प्रविष्टियों की | टिप्पणीयों की

हिंदी विकिपीडिया: लिखना आसान, यहां सीखें!

12 टिप्पणियां
Delicious

*हिंदी विकिपीडिया पर लेख कैसे लिखें और संपादित करें बता रहे हैं मितुल पटेल! मितुल इस सामयिक लेख के लिए पुन: धन्यवाद. इसी लेख में टिप्पणियों द्वारा प्रश्न पूछे जा सकते हैं – मितुल यहीं उत्तर दे देंगे. और बाकी बातें आगे के लेखों में भी स्पष्ट कर देंगे. -ई-स्वामी

अनूप जी का फुरसतीया पर विकिपीडिया पर लिखा लेख देखा। उस पर की गई टिप्पणियों को भी पढ़ा। लगा कि यह बताना चाहिए कि विकिपीडिया पर कैसे लिखा जाए। ऐसा लगा कि कई लोगो मे उत्साह-उमंग है, लेकिन जानकारी का आभाव है। यकीन मानिए, विकिपीडिया पर लिखना एकदम आसान है। विकिपीडिया क्या है, इस बारे मे पहले भी लिखा जा चुका है, तो इस कडी मे मै यह मान के चलता हूँ कि आपको पता है विकिपीडिया के बारे मे। अगर नही पता, तो यह समझीए कि एक वेब-साइट है जहाँ जानकरी भरे लेख मिलते है। यह लेख हम-आप जैसे लोग लिखते है। विकिपीडिया लेखो को लिखना आसान बनाता है। सिर्फ लिखना ही नही, उन्हे खोजना और लेखो को आपस मे जोड़ना भी आसान बनाता है।

विकिपीडिया मे हर लेख के साथ कुछ ‘टैब’ होते है, यह छोटे बटन होते है जो लेख के उपर पाए जाते है। सबसे पहला बटन होता है लेख का। इस पर आप लेख के वर्तमान स्वरुप को देखते है। अगला टैब है लेख के ‘संवाद’ पृष्ठ का। इसपर आप लेख के विषय मे बातचीत करते है। जैसे कि किसी ब्लॉग पर टिप्पणी करते है, वैसे ही। अगर कोई लेख पसंद आया तो यहाँ लिखे, अगर लेख के विषय मे कोई प्रश्न या सुझाव है तो यहाँ लिख सकते है। इस पृष्ठ पर अकसर सद्स्य लेख के बारे मे चर्चा करते हुए मिलते है। अगला टैब है ‘बदलें’ का। यहाँ आपको मौका दिया जाता है कि आप लेख या संवाद को बदल दे। आप के द्वारा किए गए बदलाव को सुरक्षित करने पर लेख का वर्तमान स्वरूप बदल जाता है। आपको बदलाव के साथ टिप्पणी भी करने का मौका मिलता है, जहाँ आप यह लिख सकते है क्या बदलाव कर रहे है या क्यो कर रहे है। बदलाव सुरक्षित करने से पहले आप अपने बदलाव की झलक भी देख सकते है। ‘पुराने अवतरण’ टैब पर आप लेख के पुराने अवतरण देख सकते है, इस पर तिथियों-समय के साथ किसने बदलाव किया, और उस समय क्या टिप्पणी की देखी जा सकती है। आप पुराने अवतरणों को आपस मे तुलना भी कर सकते है। जो लेख जितनी अधिक बार सुधारा गया होगा, उतना ही ज्यादा लोकप्रिय और अच्छा होगा, ऐसा मान सकते है। अन्य कुछ टैब बटनो के बारे मे भी आने वाले कडियों के बताने का प्रयास करूगाँ।

विकिपीडिया पर लेख के साथ सदस्य पृष्ठ भी होते है। यहाँ सदस्य अपने बारे मे और अपने काम के बारे मे लिखते है। सदस्यो के संवाद पृष्ठ पर सद्स्यो के साथ बातचीत की जा सकती है। इसे सार्वजनिक ई-मेल का रूप मान सकते है। सदस्य पृष्ठ पर भी आपको ऊपर बताए टैब मिलते है।

विकि-लेख हेडी़ग (heading) और सब-हेडिंग (sub-heading) मे विभाजित होते है। इन भागो को बिना पृष्ठ के ‘बदले’ टैब पर गए बदला जा सकता है। heading के दायी तरफ ‘[बदलें]‘ कडी दिखलाई जाती है, उसपर क्लिक करके। यह सुविधाजनक और आसान होता है। लेख मे नए heading के लिए,  heading  के शीर्षक को ‘== ==’ के बीच लीखें, उदा. ==रचनाएँ==, sub-heading के लिए ‘=== ===’ के बीच लिखे, उदा. ===कहानियाँ===।

बताने और कहने के लिए तो और भी बहुत कुछ है, मगर मुझे पता नही कि कितना लिखना है। तो अभी के लिए इतना ही। जल्द ही इसकी अगली कडी भी लिखने का प्रयास करता हूँ।

जाते-जाते एक टिप – लेख के बांयी ओर “यहाँ क्या जुड़ता है” कडी़ है, जिस पर क्लिक करने से उस लेख का कहाँ-कहाँ उल्लेख हुआ है पता चलता है।

कुछ काम कि कडियाँ  -
http://hi.wikipedia.org/wiki/विकिपीडिया:सहायता
http://hi.wikipedia.org/wiki/विकिपीडिया:अच्छे लेख लिखने के सुझाव

  1. rachana ने कहा:

    धन्यवाद मितुल और स्वामी जी, पहले भी सीखने की कोशिश की थी..फिर से करती हूँ.

  2. SHUAIB ने कहा:

    इस लेख और लिंक बांटने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद

  3. धन्यवाद आपका मेरी और अन्यों की मांग पूरा करने के लिए। अगली कड़ी का इन्तजार है।

  4. कृपया बतायें कि हम जो लिखते हैं उसे चेक कौन करता है और कैसे संपादित होता है। विकिपीडिया को स्तरिय कैसे रख सकते हैं जब हर कोई स्वतंत्र है कुछ भी लिखने के लिये और यह भी कि हम जो वहां पढ़ रहे हैं वो विश्वसनीय तथा प्रमाणिक भी है कि नहीं इसका विशवास कैसे हो?

  5. टीशर्ट व बैग की छवियों के स्थान पर वीकी के स्क्रीन शोट चस्पाते तो ज्यादा उपयोगी रहता.

    अच्छा उपयोगी लेख.

  6. नया विषय शुरू करने पर बहुत तकलीफ आती है, जैसे मुझे कवि “बिहारी” पर शुरु करना था बड़ी पर्शानी के बाद कर पाया। आसान तरीका बतायें।

  7. Tarun ने कहा:

    लेख के लिये धन्यवाद, अभी कुछ दिनों पहले ही पढा था, विकीपिडिया के सर्वर के लिये रूपये पैसे का टंटा पड रहा है, अगर और पैसा नही आया तो शायद ३-४ महीने ही चले।

  8. jitendra ने कहा:

    Hi ,

    i am just starting to give my efforts to work for hindi wikipedia. its being a very difficult work and i appreciate the memmoth efforts you all are deploying to widespread hindi all over. for the beginners like me who dont have any knowledge of programming and other things very difficult to make things happen. but i am confident enough that sometime after i will be able to do easily. i Started a new article in the name of jodhpur after a two hours efforts i am just able to write three lines and i thought i will able to do some more tomarrow but today when i login i found that my article was deleted, its really makes me feel bad but i can understand that it will take time for me to do well. I hope i will be able to do well with all your supports and help … i am looking forward for ur support.. ok bye

  9. mitul ने कहा:

    Jitendra,
    We are always looking forward for people like you to make Hindi Wikipedia better. We avoid having title in other languages than Hindi and avoid duplicate articles. This is for obvious reasons. We appreciate your effort and believe me, Hindi Wikipedia has active group of people and they will help you as much as possible.
    I see that [[http://hi.wikipedia.org/wiki/जोधपुर]] article need serious attention. You can see [[http://hi.wikipedia.org/wiki/पुणे]] article as an example of Indian city article. In addition, your effort is not lost. I have copied sentences from your last article to current one. Let me know, if you need more help.

  10. - कूटनीतिक घॄष्ट कथन
    पहले तो कृपया धृष्ट की वर्तनी सुधारें. फिर कूटनीतिक शब्द हटा दें, तो सुंदर अनुवाद बन पड़ेगा. सिर्फ़ धृष्ट कथन काफ़ी है, और कूटनीतीक का मतलब वैसे भी डिप्लोमैटिक होता है. धन्यवाद रविकान्त

  11. Divesh ने कहा:

    dhanyavaad aap sabhi ka.

उल्लेख

  1. हिंदिनी » हिंदी विकिपीडिया(भाग २): प्रश्नों के उत्तर - [...] यह लेख विकिपीडिया के बातचीत की दुसरी कड़ी है। पहली कड़ी यहाँ (http://hindini.com/hindini/?p=137) है। सबसे पहले सभी टिप्पणी करने ...

टिप्पणीं करें

गूगल ट्रांसलिटरेशन चालू है(अंग्रेजी/हिन्दी चयन के लिये Ctrl+g दबाएं)