प्रति जोडें: प्रविष्टियों की | टिप्पणीयों की

हिंदी विकिपीडिया(भाग २): प्रश्नों के उत्तर

2 टिप्पणियां
Delicious

यह लेख विकिपीडिया के बातचीत की दुसरी कड़ी है। पहली कड़ी यहाँ (http://hindini.com/hindini/?p=137) है।
सबसे पहले सभी टिप्पणी करने वालो को धन्यवाद। आप सब तो बहुत अच्छे है, इतनी जल्दी टिप्पणी कर दी।  आपकी टिप्पणी से मुझे पता चलता है कि आगे क्या लिखना है, उम्मीद है यह बातचीत का सिलसिला जारी रहेगा। – मितुल

इस लेख के साथ हिन्दी विकिपीडिया के कुछ स्क्रीन शोट भी है। अगर यह लेख विकिपीडिया पर होता तो संजय भाई खुद ही पहली कडी़ के चित्रो को सही कर देते। क्योकि उनका सुझाव एकदम सही है। विकिपीडिया पर कुछ ऐसा ही होता है, जो भी आपको लगता है अधुरा है या सुधारा जा सकता है, आप तुरंत कर देते है। क्या कहा! “कैसे?” चलिए, फिर से पिछली कड़ी (http://hindini.com/hindini/?p=137) पढिए।

अब आप को यह तो पता है कि लेखो को बदलते कैसे है। मगर जिस विषय में आपको लिखना है वह लेख अगर पहले से मौजूद न हो तो आपको नया लेख लिखना होगा। ऐसा करने से पहले खोज कर निश्चित कर ले कि सच मे उस शीर्षक का लेख नही है। लेख का शीर्षक खोजते समय वर्तनी पर विशेष ध्यान दें। लेख खोजने के लिए दांयी ओर दिए गए खोज बॉक्स का इस्तेमाल करें। वहाँ दो बटन है। “जाये” बटन आपको सीधे आपको लेख पर ले जाने के लिए और “खोज” बटन आपको विकिपीडीया पर खोज करने के लिए। आपके खोज के परिणाम के साथ, ऊपर की तरफ आपके खोज की कड़ी भी बतलाई जाती है। अगर आपके खोज के शीर्षक का लेख पहले से है, तो कडी़ नीले रंग मे होती है और आपको लेख पर ले जाएगी। अगर कड़ी लाल रंग मे है तो इसका मतलब है कि लेख मौजूद नही है। उस लाल रंग की कड़ी पर क्लिक करेंगे तो आपको नया बॉक्स मिलेगा जहाँ आप नया लेख लिख सकते है। लिखने के बाद अपने बदलावो को सुरक्षित करे। लीजीए आपने विकिपीडिया पर नया पन्ना जोड़ दिया।

 

 

 

 

 

 

 

लेख की शुरूआत आप लेख के शीर्षक को “बोल्ड” मे लिख कर करें। पहले वाक्य मे आप शीर्षक को परिभाषित करें। जैसे निरंतर पत्रिका के लेख का पहला वाक्य है – निरंतर (in bold) हिन्दी चिट्ठाकारों के एक समूह द्वारा प्रकाशित एक जाल-पत्रिका है। लेख को कम से कम एक श्रेणी मे जरूर जोड़े। श्रेणी मे जोड़ने के लिए “[[श्रेणी:श्रेणी का नाम]]” लेख मे रखे। उदाहरण [[श्रेणी:साहित्य]]। लेख के वाक्यों मे किसी भी शब्द को अन्य लेख की कड़ी के साथ जोड़ने के लिए लिखे – [[कड़ी का नाम|आपका शब्द]]। अगर शब्द और कड़ी का नाम एक ही है तो आप सीधे [[कड़ी का नाम]] भी लिख सकते है। उदाहरण के लिए इस वाक्य को ध्यान दें – आयुर्वेद [[आयुर्विज्ञान]] की प्राचीन [[भारत|भारतीय]] पद्धति है। शब्द “आयुर्विज्ञान”, आयुर्विज्ञान लेख की कड़ी हो जाएगा और “भारतीय” शब्द भारत लेख की कड़ी। लेख पर यह वाक्य ऐसा दिखेगा – आयुर्वेद आयुर्विज्ञान (link:http://hi.wikipedia.org/wiki/ आयुर्विज्ञान) की प्राचीन भारतीय(link:http://hi.wikipedia.org/wiki/भारत) पद्धति है। फॉरमैट करने के लिए टेक्स्ट बॉक्स के साथ कुछ बटन भी है। (attached pic)

विकिपीडीया पर अपने छोटे छोटे बदलावो को सुरक्षित करने से न घबराए। आप जितनी बार चाहे लेख को बदल सकते है। जब भी आपको समय मिलें अपने लेख को बढाते रहे। यह तो एक सामान्य नियम है कि अच्छे लेख अकसर कई संपदनो के बाद बनते है। विकिपीडिया आपके लेखो के बदलावो का लेखा-जोखा भी रखेगा। तो आपको मालूम चलता रहेगा कि आपने कब क्या बदलाव किए है। आपको कभी पिछले अनुवाद (version) पर जाना भी आसान है। अकसर आप पाएगे कि आपके द्वारा चालू किया गया लेख अन्य लोग बढा गए है।

यहाँ विकिपीडिया लाइसंस के बारे मे जान ले। आप विकिपीडिया पर जो भी लिखते है, वह आपके अधिकार मे नही रहता। उसे कोई भी छाप सकता है। यानी आपका कोई कॉपीराईट नही रहता। तो अगर आप चाहते है कि आपका लिखा लेख कोई और न छापे, उसपर कोई बदलाव न करे तो उस लेखन को विकिपीडिया पर न डाले। सुनने मे ऐसा लगता है कि यह निर्णय लोगो को लिखने से रोकेगा। मगर आज अंग्रेजी, जर्मन, जापानी, स्पैनिश और भी सैकड़ो भाषा पर करोड़ो लोगो द्वारा लिखे गए विकिपीडिया पर लाखो लेख इस निति को सही साबित करते है। और हाँ अगर कोई लेखन पहले से कॉपीराईट है, तो उसे चुरा कर विकिपीडिया पर डालने की भूल न करे। उसे मिटा दिया जाता है।

विकिपीडिया पर सामुहिक रूप से लेखो के विकास से, जानकारी का आदान-प्रदान होता है। जो लोगो को काफी पसंद आता है। वे अपने लेखो पर दुसरो के द्वारा किए गए उचित बदलावो का स्वागत करते है। साथ ही अनुचित बदलावो के बारे मे काफी तीर्वता से विरोध। अगर कोई लेख काफी बर्बरता का शिकार हो रहा होता है तो प्रबंधक को उसे सुरक्षित करने को कहा जाता है। सुरक्षा की दृष्टी से लेख ३ प्रकार के होते है। पहले जिन पर कोई भी बदलाव कर सकता है। अगर गैर सदस्य बदलाव करे तो उसका आई-पी दर्ज किया जाता है। इससे थोडे सुरक्षित लेख, दुसरी श्रेणी के होते है जिसे केवल सदस्य ही बदल सकते है। तीसरी श्रेणी के लेख सबसे सुरक्षित लेख होते है। यह केवल प्रबंधको द्वारा बदले जा सकते है। विकिपीडिया का मुखपृष्ठ इस श्रेणी मे आता है।

विकिपीडिया पर लेखो का जोड़ना, उन्हे संपादित करना, उन्हे सुधार कर लगभग संपूर्ण करना, यह सभी काम कोई भी कर सकता है। अपने विषयों मे निपुण सदस्य स्वेच्छा से इस बात का ख्याल रखते है कि उनकी विषय पर दी गई जानकारी सही है।   विकिपीडिया लेखो पर जानकारीयों के स्रोतो के बारे मे आसानी से बताया जाता है। उदाहरण के लिए देखे हिन्दी विकिपीडिया का लेख – रामायण (http://hi.wikipedia.org/wiki/रामायण)। यहाँ टीका-टिप्पणियों के जरिए जानकारी कहाँ से मिली है, बतायी गयी है। ऐसा बताने से लेख की विश्वसनीयता बढ़ती है। साधारणतः जब सभी को बदलाव करने की छूट है तो अपने विषय पर सही जानकारी हो, यह हमारी जिम्मेदारी सी बन जाती है। यही मनोधारणा लेखो को विश्वसनीय बनाए रखती है।

हिन्दी विकिपीडीया पर हाल ही मे कुछ नए भागो को जोड़ा गया है। नए मुखपृष्ठ का विकास किया गया है। यह सब कुछ सदस्यो के द्वारा ही किया गया। प्रमुख योगदान सदस्य वुल्फ (http://hi.wikipedia.org/wiki/सदस्य:Wolf) का था। जिन्हे हाल ही मे प्रबंधक भी बनाया गया। उन्होने हिन्दी विकिपीडिया अन्य भाषाओ के विकिपीडिया के जैसे निर्वाचित लेख भाग को भी जोड़ा। निर्वाचित लेख विकिपीडिया के चुने हुए लेख होते है, उन्हे मुखपृष्ठ पर प्रदर्शित किया जाता है। निर्वाचित लेखो के बारे मे जानने के लिए देखे: विकिपीडिया:निर्वाचित लेख (http://hi.wikipedia.org/wiki/विकिपीडिया:निर्वाचित लेख)। अन्य नए भागो मे “क्या आप जानते है?” भाग और “समाचार” भाग प्रमुख है।

जाते जाते एक टिप – दांयी ओर परिभ्रमण भाग मे “हाल में हुए बदलाव” को क्लिक करें। किस लेख पर हाल में किसने बदलाव किया है, आपको पता चलेगा।

  1. ANUNAD ने कहा:

    मितुल भाई, इतनी सारी जानकारी देने के लिये धन्यवाद।

    विकिपेडिया के साथ-साथ विकिपेडिया के बन्धु प्रकल्पों पर भी हिन्दी में सामग्री डालने की महती आवश्यकता है। यहाँ मैं विकिपेडिया के कुछ महत्वपूर्ण बन्धु प्रकल्पों के पते दे रहा हूँ। बन्धुगण अवश्य पधारें।

    १) हिन्दी विकिस्रोत ( WikiSource)
    http://sources.wikipedia.org/wiki/मुख्यपृष्ठ:हिन्दी

    २) हिन्दी विकिपुस्तक (WikiBooks)
    http://hi.wikibooks.org/

    ३) हिन्दी विकिकोश (Wiktinary)
    http://hi.wiktionary.org/wiki/मुख्य_पृष्ठ

    ४) हिन्दी विकिसूक्तियाँ (WikiQuotes)
    http://hi.wikiquote.org/wiki/मुख्य_पृष्ठ

  2. धन्यवाद मितुल जी, मुझे किसी ऐसे ही लेख की तलाश थी. अभी २ हफ़्ते पहले ही विकि पर अपना खाता बनाकर छुट-पुट काम शुरु किया है. आपके इस लेख से सहायता भी मिलेगी और प्रेरणा भी.

टिप्पणीं करें

गूगल ट्रांसलिटरेशन चालू है(अंग्रेजी/हिन्दी चयन के लिये Ctrl+g दबाएं)