प्रति जोडें: प्रविष्टियों की | टिप्पणीयों की
हमारे यहाँ खोजें
आपके काम पर ध्यान बढाने में मददगार सॉफ़्टवेयर्स (२०१० की सूची १)
कंप्यूटर पर अक्सर आपका ध्यान बांटने वाले एकाधिक अनुप्रयोग चलते रहते हैं. आत्म-नियंत्रण की कमी चाहे ना हो, लेकिन आदतन ही कई बार हम इन्टरनेट पर आवश्यकता से अधिक समय व्यतीत कर बैठते हैं.
वैसे तो मैं इनमे से हर अनुप्रयोग पर एक अलग पोस्ट बना सकता था लेकिन कहते हैं ना कि समझदार के लिये इशारा काफ़ी होता है और समझदारी के मामले में हमारे पाठकों का क्या कहना!
कहते हैं कि टाईम इज़ मनी या टाईम इज़ एवरीथिंग…तो सीधे-सीधे आपके काम पर ध्यान बढाने मे मददगार जबरदस्त अनुप्रयोगों की एक सूची हाज़िर है -
डार्क रूम -
फ़ोकट.
Mac कंप्यूटर्स के लिये अगर राईट रूम है तो विन्डोज़ वालों के लिये है डार्क रूम.
डार्क रूम आपको डॉस जैसे माहौल में बस अपने लेखन पर ध्यान केन्द्रित करने में मदद देता है.
जावा आधारित जेडार्करूम भी है.
इसका इन्टरनेट आधारित विकल्प है राईटर!
फ़ोकट.
आप जिस विन्डो पर फ़ोकस करते हैं उसके अलावा अन्य विन्डोज़ को डिम [मद्धा] कर देता है. ताकी आप अपने काम पर ध्यान रख सकें. इसी प्रकार मिन्यूशेड आपके मिन्यू को भी डार्क कर देता है.
फ़ोकट.
डूडिम का एक शानदार विकल्प है जो पूरे पार्श्व को आपके मनपसंद रंग से ढांक देता है. इसके सीधे डाऊनलोड की कडी ही दे दी है.
फ़ोकट.
आसान! फ़ायरफ़ाक्स का एड-ऑन. जिस समय खाऊ, लतियल वेबसाईट पर जाना जब, जिस अवधी के लिये भी ब्लॉक करना हो वो एक सूची में जोड दें बाकी काम ये कर देगा.
फ़ोकट
विन्डोज़ आधारित आपरेटिंग सिस्टम के प्रयोगकर्ताओं को शायद पता नही होगा कि लिनक्स वाले एकाधिक वर्चुअल डेस्कटॉप रख सकते हैं – यानी आपके कंप्यूटर पर एकाधिक डेस्कटॉप्स जिनके बीच आप वैसे ही अलट-पलट सकेंगे जैसे आब एक विन्डो से दूसरी विन्डो पर जाते हैं. यह आप कर सकते हैं वर्चुअलविन की मदद से. तो अपने काम/मनोरंजन/शिक्षा से जुडे अनुप्रयोग आप अलग अलग डेस्क्टॉप्स पर खुले रख सकते हैं और बिलावजह के खलल से बच सकते हैं. है ना जबरदस्त!
फ़ोकट + सशुल्क विकल्प
दो धांसू अनुप्रयोग हैं जो आपको दिखाते हैं कि आप अपना कितना समय किस काम में लगा रहे हैं. टाईम ट्रैकिंग और टाईम मेनेजमेंट के लिये दोनो ही काफ़ी अच्छे हैं. ये आपको टाईमशीट भरने में और बिलिंग में भी मदद करते हैं.
रेस्क्यूटाईम का सशुल्क विकल्प आपको अधिक समय व्यर्थ करने पर ध्यान दिलवाता है और चाहें तो आप किन्ही अनुप्रयोगों को नियत समय के लिये बन्द भी कर सकते हैं.
ऐसे दो धाकड अन्य अनुप्रयोग हैं -
स्लिफ़ – हल्काफ़ुल्का
आईफ़्रीफ़ेस – बहुत ही बढिया!
अब अनुप्रयोगों की बात चल ही रही है तो सशुल्क विकल्पों में क्रोमेटा और हार्वेस्ट भी शामिल हैं.
$10 में तीस दिन का मुफ़्त ट्रायल वर्जन.
फ़्रीडम एक पूर्वनिर्धारित अवधी के लिये आपका नेटवर्क कनेक्शन तोड देता है. ताकी कोई आपके काम में खलल ना डाल सके या आप इन्टरनेट पर समय ना खपा रहे हों.














रेस्क्यूटाईम




वर्चुअलविन की तो छोड़िये, लीनक्स की तो बात ही कुछ और है. पूरा का पूरा आपरेटिंग सिस्टम ही पेनड्राइव पर प्रयोग करता हूं मैं तो. अपने जेब में लैपटाप ही समझो. जब चाहो जहां चाहो अपनी पेनड्राइव निकालो और किसी भी कंप्यूटर पर अपना काम लीनक्स में कर, आगे चलते बनो
बोतल बंद पानी में मेलावत