प्रति जोडें: प्रविष्टियों की | टिप्पणीयों की

नया iPhone 4 पाने की होड! एप्पल स्टोर्स के बाहर बडे जमघट

एक टिप्पणी
Delicious

तकनीकी प्रेम कहें या उपभोक्तावाद की पराकाष्ठा, कल शाम से अमरीका भर में एप्पल कंपनी के स्टोर्स के बाहर लोग कुर्सीयाँ जमाए बैठे थे. वे जल्दी से जल्दी आज लॉंच होने वाले आई-फ़ोन के नए चौथे संस्करण अपने हाथ में पा लेना चाहते हैं.

अमरीका के अलवा अन्य कई देशों में ऐसे ही नजारे देखे जाने की खबरें आ रही हैं. हजारों ने इस फ़ोन मॉडल को ऑनलाईन ओर्डर किया था – खबरें आ रही हैं कि कुछ को इसकी स्क्रीन पर पीले धब्बे दिखने की शिकायत है, कई लोग कह रहे हैं कि इसके साथ चलने वाले एसेसरीज़ उपलब्ध नही हैं.

लेकिन इस सब का एप्पल उत्पादकों के प्रशंसकों पर कोई असर होता नई दिख रहा. नय माडल अधिक संख्या में उपलब्ध नही हैं और ऐसे लोग जिन्होंने फोन का ऑर्डर पहले से नही किया था उनके लिये इसके मिलने की उम्मीदें कम ही थीं.

  1. Nitin ने कहा:

    मैं भी था वहां, या मेसेज उसी फोन से भेजा गया

टिप्पणीं करें

गूगल ट्रांसलिटरेशन चालू है(अंग्रेजी/हिन्दी चयन के लिये Ctrl+g दबाएं)