प्रति जोडें: प्रविष्टियों की | टिप्पणीयों की
हमारे यहाँ खोजें
ऐंवें ही झूठ!
स्टीव जाब्स वो डंडा है जिस पर एप्पल का झंडा टिका है.
बंदा हरफ़नमौला है और इनके फ़न में गलत सूचना दे देना भी शामिल है.
अभी थोडे दिन पहले बंदा बोला की वीडियो वाले, हाथ मे ले कर प्रयोग होने वाले छोटे चलित उत्पादों के लिए जमाना तैयार नही है और कल बंदे ने वीडियो आई-पाड बाजार मे उतार दिए.
“But will people buy a video device just to watch this video? So far they haven’t. No one has been successful with that yet.”
जमाना आई-पाड का दिवाना है, करोडों की संख्या मे यह उत्पाद बिका है. इस उत्पाद नें एप्पल की किस्मत बदल के रख दी है. सर्वज्ञात है.
कामन सेंस या सहज ज्ञान ये बोलता है की आज श्रव्य सामग्री बिकी, कल को दृश्य-श्रव्य भी बिकेगी. आई-पाड की वजह से आई-ट्यून्स बिक रही हैं कल आई-विडियो जैसा कुछ भी बिकेगा. अब आप पाडकास्टिंग और विडियो को जोड रहे हो – तो एक ऐसा हाथ मे ले कर चल सकने वाला छोटा टीवी बना रहे हो जिसकी सामग्री पर आपका नियंत्रण होगा – आप उसे सहेज सकेंगे और संप्रेशित सामग्री को भी देख सकेंगे.
इस नये उत्पाद की स्क्रीन का आकार है २.५ इन्च और ३२०:२४० पिक्सेल समायेगी.
अब कोई आईडिया तो मार नही लेता इतने कम समय मे, मुझे ये समझ नही आया की दो-चार हफ़्ते मे ही अगर उत्पाद मारकिट मे उतारना था तो स्टीव साहब को झूठ बोलने की क्या जरूरत थी? शायद अभ्यास में बने रहने के लिए!


















इनके फ़न में गलत सूचना दे देना भ(:–
(
मैं सच बोलूंगी हार जाऊंगी (
वो झूठ बोलेगा लाजवाब कर देगा
वँदे मातरम
मा तुझे सलाम
வந்தே மாதரம்
தாய் மண்ணே வணக்கம்
where do I find the keyboard that I am provided at the bottom for feedback? (to type hindi )
Link please..
thx
முகவரி,
आप इसे http://hindini.com/tool से उतार सकते हैं.
आप चाहें तो इस टूल को अपनी भाषा के लिए परिवर्तित भी कर कर सकते हैं. कोई मदद चाहिए हो तो मुझे eswami at gmail.com पे मेल कर सकते हैं.
ईस्व